उत्तराखंड कैलाश अस्पताल देहरादून को मिली बम से उड़ाने की धमकी पुलिस टीम, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वॉड के खंगाला पूरी अस्पताल,,,,,
देहरादून: पुलिस टीम ने बम स्क्वायड और डॉग स्क्वॉड के साथ खंगाला पूरी अस्पताल, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु, प्रबंधन को एहतियात बरतने के निर्देश।
देहरादून। शनिवार को कैलाश हॉस्पिटल के ईमेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम विस्फोट की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अस्पताल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल एसओजी टीम,बम स्क्वायड तथा डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर प्रत्येक वार्ड, ओपीडी, बेसमेंट, पार्किंग तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की बम स्क्वायड एवं डॉग स्क्वायड द्वारा सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई इसके उपरांत अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बढ़ते जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी संज्ञान में आया है कि कैलाश हॉस्पिटल की अन्य शाखों गाजियाबाद आदि को भी इसी प्रकार के धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं।

ईमेल की तकनीकी जांच हेतु साइबर सेल को सूचित किया गया है, और मेल आईडी की ट्रेसिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच सतत जारी है। दून पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।



More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,