उत्तराखंड क्रिकेटर ऋषभ पंत और राहुल तेवतिया ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन, गंगा घाट पर की विशेष पूजा – अर्चना,,,,

उत्तरकाशी: क्रिकेटर ऋषभ पंत और राहुल तेवतिया ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रशंसको के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और आईपीएल की गुजरात टाईटंस टीम के खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने गुरुवार को गंगोत्री धाम के दर्शन किए। दोनों खिलाडियों ने गंगा घाट पर विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद गंगोत्री मंदिर में दर्शन के बाद हर्षिल के लिए रवाना हुए।
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सेमवाल ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत राहुल तेवतिया के साथ कवेगंगोत्री धाम पहुंचे। वहां पर उन्होंने विशेष पूजा अर्चना कर तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसको के साथ तस्वीरें खिंचवाई और धाम में करीब एक घंटा बिताया। उसके बाद दोनों क्रिकेटर हर्षिल के लिए रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत शुक्रवार को हर्षिल में दिन बिता सकते हैं।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,