October 12, 2026

उत्तराखंड चमोली में तमकनाला बेली ब्रिज बहने से संपर्क कटा, राहत कार्यों में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी खुद कर रहे बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग,,,,

उत्तराखंड चमोली में तमकनाला बेली ब्रिज बहने से संपर्क कटा, राहत कार्यों में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी खुद कर रहे बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग,,,,

​देहरादून: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर स्थित तमकनाला में सोमवार को अचानक जलप्रवाह बढ़ने से 123 बीआरटीएफ द्वारा निर्मित बेली ब्रिज बह गया। तेज बहाव की चपेट में आने से एक व्यक्ति और एक कैंपर वाहन के भी बहने की सूचना है। घटना के बाद राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे घटनाक्रम पर खुद नजर बनाए हुए हैं।

​मुख्यमंत्री धामी ने चमोली के जिलाधिकारी और गढ़वाल मंडल आयुक्त से स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित इलाकों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों जैसी आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर नुकसान का सटीक आकलन करने और वैकल्पिक मार्गों से ग्रामीणों तक मदद पहुंचाने तथा सड़क संपर्क जल्द से जल्द बहाल करने को कहा है।

​🔴 24 घंटे निगरानी, SDRF और NDRF अलर्ट पर

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से चमोली सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर 24×7 नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। बदलते मौसम और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले व संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत सामग्री की आपूर्ति और कनेक्टिविटी को जल्द से जल्द बहाल करना है।

You may have missed

Share