देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इस समीक्षा बैठक में चार धाम यात्रा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हो रही है।
इस बैठक में सभी उच्च अधिकारी एवं सभी जिला अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित हैं। चारों धाम में चलने वाली हेली सेवा भी सुचारू रूप से गतिमान है।
प्रिय श्रद्धालुगण
प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।
आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

More Stories
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,