उत्तराखंड छठ पर्व से पूर्व हरिद्वार पहुंचीं साक्षी धोनी, हरकी पैड़ी पर माँ गंगा स्नान और पूजन कर लिया माँ गंगा का आशीर्वाद,,,
हरिद्वार: छठ महापर्व से पूर्व पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने अपने मायके और ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान और विधिविधानपूर्वक पूजन किया।
पूजन उपरांत साक्षी धोनी ने श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों से गंगाजली और रुद्राक्ष माला प्रसाद स्वरूप प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के बीच स्टॉल लगाकर प्रसाद भी वितरित किया।
साक्षी के साथ उनकी बेटी जिवा धोनी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने पूरे उत्साह और सादगी के साथ श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। गंगा सभा के स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी और सचिव उज्जवल पंडित ने उन्हें मां गंगा की सेवा और विभिन्न धार्मिक प्रकल्पों की जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी के भी आने की संभावना थी, लेकिन व्यस्तता के कारण वे शामिल नहीं हो सके। साक्षी धोनी ने गंगा सभा के पदाधिकारियों से अगली बार पति-पत्नी के संयुक्त पूजन की इच्छा व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।


More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन सोमवार दिनांक 10/11/2025
उत्तराखंड के देहरादून- दिल्ली एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन निर्माण में गाजियाबाद का एक घर के कारण फंसे पेच से 50 मीटर लंबी सर्विस लेन का निर्माण कार्य रुका,,,
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,260 करोड़ की योजनाओं की घोषणा और गढ़वाली भाषा में किया संबोधन,,,,