September 12, 2026

उत्तराखंड छह माह तक खाद्यान्न नहीं लेने पर स्वतः निष्क्रिय हो जाएंगा आपका राशन कार्ड, एक अक्टूबर से शुरू होगी नई व्यवस्था,,,,

उत्तराखंड छह माह तक खाद्यान्न नहीं लेने पर स्वतः निष्क्रिय हो जाएंगा आपका राशन कार्ड, एक अक्टूबर से शुरू होगी नई व्यवस्था,,,,

हरिद्वार। ​हरिद्वार में नई व्यवस्था लागू यदि आपके पास राशन कार्ड है लेकिन आप उस पर लगातार सरकारी राशन नहीं ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। अब छह माह तक खाद्यान्न नहीं लेने वाले राशन कार्ड स्वतः ही निष्क्रिय हो जाएंगे। एक अक्टूबर से राशन कार्ड पर खाद्यान्न न लेने वाले परिवारों की निगरानी शुरू की जाएगी, जिसके तहत प्रत्येक माह की 21 तारीख को साइलेंट कार्ड चिन्हित किए जाएंगे।

खाद्य विभाग की अपील और आवंटन की स्थिति

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवचंद ने बताया कि जिन राशन कार्डधारक परिवारों की ओर से खाद्यान्न नहीं लिया जा रहा है, वे समय पर अपना राशन ले लें, अन्यथा छह माह तक राशन न लेने पर कार्ड स्वतः ही निष्क्रिय हो जाएगा। डीलरों को अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह तक का राशन आवंटित किया जा चुका है, लेकिन उपभोक्ताओं की ओर से इसे ले जाने में लापरवाही बरती जा रही है। सरकार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि 15 सितंबर तक तीनों माह का राशन वितरण कर दिया जाए।

जनपद में राशन कार्डों के आंकड़े

  • ​जनपद में केंद्र सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 02 लाख 52 हजार 478 परिवारों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है.
  • ​एनएफएसए के प्राथमिक परिवार के सफेद कार्ड 215778 हैं, जिनमें सदस्यों की संख्या 988000 है और इन्हें प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन मुफ्त दिया जाता है.
  • ​राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय के 36700 गुलाबी कार्ड हैं, जिन पर प्रत्येक कार्ड को 35 किलोग्राम खाद्यान्न मुफ्त तथा एक किलोग्राम चीनी सस्ती दरों पर दी जाती है.

You may have missed

Share