पिथौरागढ़।जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने विकासखंड डीडीहाट एवं कनालीछीना ब्लॉकों के नामांकन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान आदर्श ग्राम हड़खोला में निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें सोलिंग कार्य किया जा रहा है व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग अस्कोट को दिए।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनोद गोस्वामी द्वारा डीडीहाट एवं कनालीछीना ब्लॉकों के नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया व आरो/ एआरो को प्रपत्र की जांच करने के निर्देश भी दिए उन्होंने नामांकन केंद्र परिसर में पेयजल, बैठने हेतु बेंच शौचालय आदि की उचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी डीडीहाट को दिए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कनालीछीना सी.एच.सी. का भी निरीक्षण कर तैनात डॉ0 चन्दना बगयाल से इमरजेंसी सेवाओं से संबंधित जानकारी 108 एम्बुलेंस में सारे उपकरण की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी खुशबू पांडे,तहसीलदार पिंकी आर्य सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2024, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,