उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में डॉ तृप्ता ठाकुर ने संभाला नए कुलपति का दायित्व,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय को नई कुलपति मिल गई हैं। डॉ. तृप्ता ठाकुर को राज्यपाल एवं कुलाधिपति ले. ज. गुरमीत सिंह द्वारा कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान में महानिदेशक के पद पर कार्यरत थी।
डॉ. ठाकुर वर्तमान में राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई), फरीदाबाद की महानिदेशक हैं। उनकी नियुक्ति उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2005 की धारा-9 के अंतर्गत की गई है। नियुक्ति का कार्यकाल तीन वर्ष या आगामी आदेश तक मान्य रहेगा। इस संबंध में राजभवन, उत्तराखंड से आदेश जारी कर दिया गया है।


More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,