उत्तराखंड दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्रियों दर्दनाक मौत कई घायल,,,,
टिहरी: उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल जनपद में कांवड़ियों के लिए भंडारा करने कांवड़ भक्तों को लेकर आ रहे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अठारह अन्य घायल हो गए हैं।
टिहरी गढ़वाल के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि आज पूर्वाह्न एक ट्रक फकोट से आगे ताछला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में सवार कुल 21 लोग हर्षिल (उत्तरकाशी) की तरफ कांवड़ भंडारा के लिए जा रहे थे। ये सभी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सैनियों की बड़ी चौपाल, मोहल्ला कास्तवाडा, सिकन्द्राबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक, नरेंद्र नगर, संजय मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक में एक चार साल का बच्चा भी था। जो केबिन में आगे फंसा था। पुलिस ने उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।
अग्रवाल ने बताया कि हादसे में विक्की पुत्र महेंद्र (30) , सुनील सैनी पुत्र मिल चंद और संजय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि ईश्वर सैनी (49) , अतर सिंह (60), रवि (30), कुलदीप (35) , झम्मन सिंह (70) बनवारी (55) , मुकेश (59) , प्रेम सिंह (50) , जुगनू (35) और तुषार प्रजापति (17) को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, भजन लाल (45) , लेखराज (40) , टिंकू (29), मूलचंद (40), राहुल (28) , नकुल (04) , बिशन (34) को भी स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल विनीत को एम्स, ऋषिकेश भेजा गया है।


More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,