November 20, 2026

उत्तराखंड दून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन, अब पर्यटक भी कर सकेंगे इस अद्भुत शेर का दीदार,,,

उत्तराखंड दून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन, अब पर्यटक भी कर सकेंगे इस अद्भुत शेर का दीदार,,,

​देहरादून। वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। अब लोग देहरादून चिड़ियाघर (मालसी डियर पार्क) में दुर्लभ सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार कर सकेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत रूप से सफेद बाघ के नए बाड़े का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चिड़ियाघर परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

​बाड़े का उद्घाटन होते ही जैसे ही तेजस की पहली झलक दिखाई दी, वहां मौजूद वन्यजीव प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोग उसे अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।

​नीली आंखें और सफेद शरीर पर काली धारियां हैं खास पहचान

करीब ढाई वर्ष का तेजस अपनी चमकदार नीली आंखों और सफेद शरीर पर उभरी गहरी काली धारियों के कारण पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।

​556 किमी का सफर तय कर ग्वालियर से पहुंचा दून

तेजस को वन्यजीव विनिमय कार्यक्रम (एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम) के तहत 28 सितंबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गांधी जूलॉजिकल पार्क से देहरादून लाया गया था। ग्वालियर से देहरादून तक करीब 556 किलोमीटर का यह सफर एक विशेष रेस्क्यू वाहन के जरिए पूरा किया गया। इस दौरान तेजस की सुरक्षा और देखरेख के लिए पशु चिकित्सकों और वन विभाग के अधिकारियों सहित 13 सदस्यीय विशेष टीम साथ मौजूद रही।

​बदले में ‘भोला’ को भेजा गया ग्वालियर

वन्यजीव विनिमय समझौते के तहत, सफेद बाघ तेजस को देहरादून लाने के बदले दून चिड़ियाघर के करीब पांच वर्षीय रॉयल बंगाल टाइगर ‘भोला’ को ग्वालियर चिड़ियाघर भेजा गया है। तेजस के आने से दून चिड़ियाघर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

You may have missed

Share