उत्तराखंड देहरादून में आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान रहेगा यातायात डाइवर्ट, असुविधा से बचने के लिए खबर का अवलोकन करें,,,,,

देहरादून: दिनांक 14/06/2025 को आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान। उक्त पासिंग आउट परेड के दौरान निम्न समय में यातायात डायवर्ट रहेगा।
दिनांक 14/06/2025 को समय प्रातः 04.30 से 12.00 बजे तक।
नोटः- उक्त डायवर्ट समय को यातायात दबाव के अनुसार घटाया / बढाया जा सकता है।
यातायात प्लान-
1-परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
2-बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेगा।
3-प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी से शहर की ओर भेजा किया जायेगा।
4-सेलाकुई / भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा।
5-देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।

More Stories
उत्तराखंड जिला प्रशासन बना संकटमोचक: मीना ठाकुर और अमृता जोशी को सीएसआर फंड से 1-1 लाख की आर्थिक सहायता,,,,,
उत्तराखंड विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की उठी मांग, जरूरत पड़ी तो किया जायेगा विचार – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने की सख्ती, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चले अभियान मे 14 घरेलु सिलेंडर जब्त,,,