उत्तराखंड में रिमझिम बरसात से पहाड़ से लेकर मैदान तक मिलीं राहत, विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का आरेंज अलर्ट किया जारी,,,,,

देहरादून: बीते कई दिनों से पहाड़ से मैदान तक गर्मी ने बेहाल किया हुआ था। देर रात बारिश ने कुछ राहत दी है। वहीं, आज रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक देर रात बारिश हुई तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली।उत्तराखंड भोजन।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड भोजन
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून तक प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,