उत्तराखंड देहरादून से विकासनगर का संपर्क टूटा, नंदा की चौकी पर पुल ढहने से सड़क बंद, रूट डायवर्ट,,,,,

देहरादून: प्रेमनगर में टोंस नदी पर बने पुल का एक हिस्सा भरभराकर बीच से टूट गया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पुल पर कोई मौजूद नहीं था जिससे किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
भारी बारिश के कारण मंगलवार को प्रेमनगर में नंदा की चौकी पर बना पुल बीच से टूट गया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्तों को बंद कर दिया। पुल के टूटने से देहरादून और विकासनगर समेत अन्य मार्गों का संपर्क भी कट गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार सुबह बारिश के बीच प्रेमनगर में टोंस नदी पर बने पुल का एक हिस्सा भरभराकर बीच से टूट गया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पुल पर कोई मौजूद नहीं था जिससे किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पुल टूटते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत पहुंचकर दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाई और रास्ते को बंद कर दिया जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। कुछ देर बाद पुलिस ने यातायात को दूसरे मार्गों से डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। पुल टूटने के कारण देहरादून से सेलाकुई, विकासनगर और अन्य जगहों पर जाने वाले लोग भी फंस गए। दोपहर तक लगातार हुई बारिश से पुल का मलबा गिरता रहा। इसे देखने के लिए शाम तक भी लोग नदी में उतरते रहे।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,