August 5, 2026

उत्तराखंड देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग, हर्रावाला के पास चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान,,,

उत्तराखंड देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग, हर्रावाला के पास चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान,,,

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हर्रावाला क्षेत्र में मणिमाई मंदिर से करीब 200 मीटर आगे चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई।

कार को हिमांशु जोशी (निवासी डालनवाला, देहरादून) चला रहे थे और वाहन में वे अकेले सवार थे। गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

​प्रारंभिक जांच और चालक के अनुसार, वाहन चलते समय अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण कार आग की लपटों से घिर गई। डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलने पर हर्रावाला चौकी पुलिस और फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है तथा वाहन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share