उत्तराखंड धराली आपदा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, प्रशासन की आम जनता से सतर्क रहने की अपील,,,

देहरादून: उत्तरकाशी जिले के धराली में प्राकृतिक आपदा को लेकर अगर कोई अफवाह फैलाता है तो पुलिस संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करेगी। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए ऐसे लोगों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का अनुरोध किया है।
धराली आपदा को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और वीडियो के माध्यम से झूठी सूचनाएं देकर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। शासन प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि आपदा की इस कठिन घड़ी में लोगों के बीच भय, भ्रम और अराजकता फैलाने वाली गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ताकि राहत और बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,
उत्तराखंड हरिद्वार से जूना अखाड़े की ऐतिहासिक पवित्र छड़ी यात्रा का हुआ भव्य आगाज, माया देवी मंदिर से 70 संतों का दल रवाना, राष्ट्रीय एकता और सनातन संस्कृति के संवर्धन का दिया संदेश,,,