उत्तराखंड धर्मानगर हरिद्वार में आगामी अर्ध कुंभ के चलते नगर निगम ने चलाया विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई अवैध कब्जो और निर्माण पर चला पीला पंजा,,,,

हरिद्वार। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम हरिद्वार द्वारा बुधवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर संचालित किया गया, जिसमें नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की।
अभियान के तहत सुबह की पाली में सिंह द्वार से शंकर आश्रम तक व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान 5 अवैध ठेलियों को नष्ट किया गया, जबकि 6 ठेलियों को जब्त किया गया। साथ ही शंकर आश्रम रोड पर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दोपहर की पाली में नगर निगम की टीम ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जेसीबी मशीन की सहायता से 20 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को हटाया। ये अतिक्रमण मुख्य रूप से नालियों और सार्वजनिक सड़कों पर किए गए थे, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा 4 खोखों और 10 ठेलियों को भी हटाया गया तथा सरकारी महिला अस्पताल के आसपास का क्षेत्र भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


More Stories
उत्तराखंड राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्रेस कोड को लेकर हुई सख्ती, ड्यूटी के दौरान जींस-टीशर्ट पहनने पर लगी रोक- डॉ. दौलत सिंह
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बृहस्पतिवार दिनांक 13/08/2026
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,