November 16, 2026

उत्तराखंड पहाड़ों में बारिश-तेज हवाओं का दौर, हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में बढ़ेगी उमस, जानें मौसम का ताजा अपडेट,,,,

उत्तराखंड पहाड़ों में बारिश-तेज हवाओं का दौर, हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में बढ़ेगी उमस, जानें मौसम का ताजा अपडेट,,,,

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, तेज हवाओं और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून केंद्र ने 25 जून के लिए राज्य के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है।

🟡 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने, तेज गर्जना होने और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।।

🟢 हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में बढ़ेगी उमस
जहां पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है, वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 और 27 जून को इन जिलों में बारिश की संभावना कम है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है।

हालांकि 28 जून से मौसम करवट लेगा और 29 से 30 जून के बीच पूरे उत्तराखंड में व्यापक बारिश होने के आसार हैं।

🟢 30 जून को पूरे उत्तराखंड में झमाझम बारिश के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार जून के अंतिम दिनों में मानसूनी गतिविधियां और मजबूत हो सकती हैं। 29 जून को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 30 जून को प्रदेशभर में व्यापक वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

यदि यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो राज्यभर के लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिल सकती है।

You may have missed

Share