उत्तराखंड पिथौरागढ़ का खूनी गांव अब कहलाएगा देवीग्राम, ग्रामीणों की मांग पर लिया गया निर्णय, अधिसूचना जारी,,,,,

देहरादून: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया गृह मंत्रालय और और विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से पूरी हुई। शासन ने पिथौरागढ़ जिले के खूनी गांव का नाम बदलकर देवीग्राम कर दिया है। ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने यह निर्णय लिया। राजस्व विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अपर सचिव राजस्व डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने जारी अधिसूचना के मुताबिक, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया गृह मंत्रालय और और विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से पूरी हुई।
शासन ने इन दोनों मंत्रालयों से गांव के नाम बदलने के संबंध में प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति मांगी थी। दोनों मंत्रालय से सहमति मिलने के बाद राज्यपाल की स्वीकृति से विभाग ने गांव का नाम देवीग्राम करने की अधिसूचना जारी कर दी। अब गांव के संबंध सभी शासकीय प्रक्रिया नए नाम से ही संपन्न होगी।

More Stories
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने PMGSY टेंडर अवमानना मामले में मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को किया दोषी करार, अब सेवा अभिलेख में दर्ज होगी प्रविष्टि,,,
देश में मानसून का नया दौर, 9 से 15 अगस्त के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में किया रेड अलर्ट,,,