उत्तराखंड पुलिस विभाग 24 अधिकारियों के हुए तबादले, 16 IPS और 8 PPS अधिकारी शामिल,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड में आज बड़ी खबर, आज किये 16 IPS और 8 PPS अधिकारियों का तबादला। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है।
तबादलों में विशेष रूप से चार जिलों मे नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और उत्तरकाशी के पुलिस कप्तानों भी बदलाव। गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय व विभिन्न वरिष्ठ पदों पर तैनात आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है।

मुख्य तैनाती-बदलाव
अभिनव कुमार (IPS) को ADG इंटेलिजेंस का कार्यभार दिया गया है।
अमित कुमार सिन्हा (IPS) को निदेशक फोरेंसिक का दायित्व हटाया गया।
ए.पी. अंशुमान (IPS) को निदेशक अभियोजन का दायित्व सौंपा गया है।
नीलेश आनंद भरणे (IPS) को IG साइबर, STF & ANTF का चार्ज मिला।
विम्मी सचदेवा (IPS) से IG मानवाधिकार की जिम्मेदारी हटाई गई है।
अनंत शंकर ताकवाले (IPS) को IG मानवाधिकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुनील कुमार मीणा (IPS) को IG लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज दिया गया है।
जिलों के एसएसपी / एसपी में भी बदलाव हुए हैं:
मंजूनाथ टी.सी. को एसएसपी नैनीताल बनाया गया।
सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी गढ़वाल बनाया गया।
कमलेश उपाध्याय को एसपी उत्तरकाशी बनाया गया।
सरिता डोभाल को एसपी इंटेलिजेंस मुख्यालय बनाया गया।
पीपीएस अधिकारियों में भी अहम तबादले
प्रकाश चंद्र को उप-प्रधानाचार्य PTC नरेंद्रनगर तैनात किया गया।
मनोज कुमार कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी बनाया गया।
रेनू लोहनी को डिप्टी कमांडेंट IRB द्वितीय देहरादून बनाया गया।
स्वप्न किशोर सिंह को ASP काशीपुर बनाया गया।
मनीषा जोशी को डिप्टी कमांडेंट 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार बनाया गया।
अभय कुमार सिंह को एसपी हरिद्वार बनाया गया।
कमला बिष्ट को एसपी विजिलेंस नैनीताल बनाया गया।
पंकज गैरोला को एसपी विकासनगर बनाया गया।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,