उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने हर घर तिरंगा मुहिम में तिरंगे संग फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रदेश की जनता से किया आग्रह,,,,,
देहरादून: प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर तिरंगा मुहिम में तिरंगे संग फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का प्रदेश की जनता से किया आग्रह,,,,,
“प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान गत तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।
स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बना हूँ और आप समस्त प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय व दुकान आदि पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराकर देश की स्वाधीनता के लिए मर मिटने वाले सेनानियों को नमन करें”
पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि प्रदेश की सम्मानित जनता तिरंगे के साथ अपनी फोटो harghartiranga.com पर साझा कर हर घर तिरंगा मुहिम का हिस्सा बने।


More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,