उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर दी बधाई, प्रदेश मे हैट्रिक का दिलाया भरोसा,,,,
देहरादून: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि आपके कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक समर्थ एवं प्रभावी बनेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में पार्टी की जीत के अश्वमेघ का घोड़े बंगाल, तमिलनाडु होते हुए यूपी उत्तराखंड में सफलता से प्रवास करेगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड में पार्टी जीत की हैट्रिक लगाएगी। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे।


More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,