उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा के बावजूद धराली हर्षिल के मुखबा क्षेत्र में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस,,,,
हर्षिल: प्राकृतिक आपदा के बावजूद, धराली हर्षिल,मुखबा क्षेत्र के लोगों ने अदम्य साहस और देशभक्ति की भावना के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया। आपदा की विभीषिका के बीच भी लोगों का राष्ट्रप्रेम और जज़्बा कम नहीं हुआ।

धराली,हर्षिल,मुखबा में आज सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर आपदा राहत कार्यों में लगे कर्मियों, पुलिस बल,आईटीबीपी,एसडीआरएफ,एनडीआरएफ ने भी ध्वजारोहण किया।आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी आजादी के इस पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भले ही आपदा ने भौतिक क्षति पहुंचाई हो, लेकिन हमारी आत्मा और देशभक्ति की भावना अडिग है। यह स्वतंत्रता दिवस न केवल आज़ादी का प्रतीक है, बल्कि हमारी एकजुटता, साहस और संघर्ष की जीवंत मिसाल भी है।

कार्यक्रम के समापन पर शांति और समृद्धि की कामना के साथ संकल्प लिया गया कि हम सभी मिलकर पुनर्निर्माण में अपना योगदान देंगे और इस आपदा से प्रभावित क्षेत्र को फिर से संवारेंगे।

इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल,तहसील दार सुरेश सेमवाल सहित अन्य अधिकारी एव स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



More Stories
उत्तराखंड, हरिद्वार “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” में समाज के प्रेरक व्यक्तित्व हुए सम्मानित, सामाजिक चेतना का संदेश,,,,,
उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट पर विधायक उमेश शर्मा ने जताया अफसोस, संबंधित सभी पक्षों से माफी मांगी,,,,,
उत्तराखंड की राजधानी के सिल्वर सिटी मॉल मर्डर केस मे UPI पेमेंट से खुला बड़ा राज, साजिश की परतें हुई बेनकाब,,,,,