उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, 60 से अधिक अवैध दुकानें व निर्माणो पर चला पीला पंजा,,,,

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में शिव मूर्ति से लेकर उदयपुर चौक तक प्रशासन द्वारा व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं सार्वजनिक भूमि पर बने अवैध निर्माणों और दुकानों पर जेसीबी मशीन की सहायता से कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 50 से 60 अवैध दुकानों और निर्माणों को हटाया गया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु हुई और आम जनता को राहत मिली।

सी. ओ. शिशुपाल नेगी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और अभियान में सहयोग किया। नगर निगम, पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि आगे भी निरंतर अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान जारी रखा जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करें और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,