उत्तराखंड बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,दोनों धामों में विधिवत् पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद,,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री सोरेन ने परिवार सहित वेदपाठ के साथ विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, एवं मंदिर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने परिवार के साथ बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर में पहुंचने पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं भगवान बदरी विशाल का अंगवस्त्र प्रसाद स्वरूप भेंट किया।
मुख्यमंत्री सोरेन ने परिवार सहित वेदपाठ के साथ विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, एवं मंदिर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की और देवभूमि में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव साझा किया। इसके बाद वह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,