उत्तराखंड बाबा केदारनाथ हेतु 15 से 22 सितंबर तक की यात्रा के लिए एक ही दिन मे हुए 4700 टिकटो की बुकिंग…….
देहरादून: केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग एक सप्ताह के लिए खोली गई है। जिसमें 15 से 22 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई।
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा के लिए शुक्रवार को 4700 टिकटों की बुकिंग की गई। आईआरसीटीसी ने 12 बजे बुकिंग पोर्टल खोला। शाम तक अधिकतर टिकट बुक हो चुके थे। हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवा की काफी मांग है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग एक सप्ताह के लिए खोली गई है। जिसमें 15 से 22 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई। 12 बजे से देर शाम तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अलग-अलग तिथियों में 4700 टिकट बुक किए गए। प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित सीट के अनुसार अभी 300 सीटों की बुकिंग शेष बची है।
उन्होंने बताया कि हेली सेवा शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम भी निरीक्षण के लिए उत्तराखंड आएगी। हेलिपैड पर सुरक्षा मानकों व हेलिकॉप्टरों की तकनीक व रखरखाव को टीम देखेगी। डीजीसीए की अनुमति के बाद हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।


More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,