उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में पार्टी के संगठन पर्व सतपाल महाराज ने कहां सार्वभौमिकता को प्रदर्शित करता है यह नये अध्यक्ष का चुनाव,,,,

नई दिल्ली: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए हुई नामांकन की प्रक्रिया में प्रतिभाग किया।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया में प्रतिभाग करते हुए कहा कि पार्टी के नये अध्यक्ष को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में युवा चेहरे को कमान सौंपने पर जबरदस्त उत्साह है। आदि कैलाश जालिगकांग से भी लोग भाजपा मुख्यालय पर थे।
देशभर से मिले विश्वास और समर्थन के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु केवल एक नाम नितिन नबीन का प्रस्तावित हुआ है जो कि पार्टी की सार्वभौमिकता को प्रदर्शित करता है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि पार्टी जिस संकल्प को लेकर चलती है उसको पूरा करती है। यह आम कार्यकर्ता के लिए एक संदेश भी कि यदि हम पार्टी के लिए काम करेंगे तो पार्टी उन्हें भी आगे बढ़ायेगी।
निशीथ सकलानी।
मीडिया सलाहकार, सतपाल महाराज, माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

More Stories
“देश – दुनिया” आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं ग्रीनलैंड और स्पेन सहित इन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण,,,
उत्तराखंड ऋषिकेश मंडी में पार्किंग की जगह बिक गईं दुकानें, जाम से बेहाल व्यापारी और ग्राहक, विरोध में उतरा विक्रेता संघ,,,
उत्तराखंड के खटीमा के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में हंगामा, खराब भोजन और अव्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को हटाया,,,