उत्तराखंड भारी बारिश से ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी उफान पर, SDRF ने तीन लोगों को किया रेस्क्यू,,,,,
ऋषिकेश: आज 16 सितंबर भारी बारिश के चलते चंद्रभागा नदी आज सुबह से उफान पर है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी हाईवे तक आ पहुंचा, जिससे यातायात बाधित हो गया। इस दौरान तीन लोग नदी के तेज बहाव में फंस गए थे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हालांकि राहत कार्य जारी है, लेकिन अभी भी कई वाहन पानी के बहाव में फंसे हुए हैं। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं और पूरी सावधानी बरतें। प्रशासन अलर्ट पर है, और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।


More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,