उत्तराखंड मदननेगी में खुलेगा नया केन्द्रीय विद्यालय, सीएम धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार,,,

देहरादून/टिहरी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा मदननेगी में नए केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति दे दी गई है, जो सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना से मदननेगी और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र में शैक्षिक ढांचे को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जानकारी के अनुसार, नए केन्द्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन होगा। आवश्यकता और स्वीकृति के आधार पर आने वाले वर्षों में विद्यालय को क्रमिक रूप से उच्च कक्षाओं तक विस्तारित किया जाएगा। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया भी 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय खोलने की पूर्व स्वीकृति दी गई है। मदननेगी, टिहरी गढ़वाल में स्थापित होने वाला यह विद्यालय उन्हीं स्वीकृत विद्यालयों में शामिल है, जिससे क्षेत्र के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।

More Stories
उत्तराखंड चारधाम में बर्फबारी और बारिश का कहर, यात्रा तैयारियों पर पड़ा असर, अप्रैल में कड़ाके की ठंड और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई जमकर बर्फबारी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी सफलता, फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला मददगार भारतीय मित्र सहित गिरफ्तार,,,,,
उत्तराखंड धर्मानगर हरिद्वार में आगामी अर्ध कुंभ के चलते नगर निगम ने चलाया विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई अवैध कब्जो और निर्माण पर चला पीला पंजा,,,,