उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने राजस्थान में बाबा खाटू श्याम मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा खाटू श्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर बाबा श्याम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा खाटू श्याम जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का संचार होता है।

More Stories
उत्तराखंड के खटीमा के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में हंगामा, खराब भोजन और अव्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को हटाया,,,
उत्तरप्रदेश मेरठ के सिवाया गांव में सांप्रदायिक सौहार्द्र की बड़ी मिसाल, हजारों शिव भक्तों ने हाईवे रोककर दिया जनाजे को रास्ता,,,,
उत्तराखंड जोशीमठ तमक नाले का पुल बहने से नीति घाटी के 14 गांवों और चीन सीमा चौकियों का कटा संपर्क, तमक नाले पहले भी दिखाया था अपना विकराल रूप,,,