October 15, 2026

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने तेज तूफानी हवाओं का अलर्ट किया जारी,,,,

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने तेज तूफानी हवाओं का अलर्ट किया जारी,,,,

देहरादून: शनिवार को देहरादून में सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे दिन भर गर्मी महसूस की गई। इसके साथ ही पारे में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस महीने में यह पहली बार है।
उत्तराखंड में भी सूर्यदेव की तपिश बढ़ने लगी है। चढ़ते पारे और बारिश न होने से लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। मैदानी इलाकों में तेजी से पारा बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन वेदर ऐसा ही रहेगा,हालांकि तीन दिन बाद इसमें तब्दीली देखने को मिलेगी। गरज-चमक के साथ 40-50 की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी जिसके बाद थोड़ी राहत देखने को मिल सकती है।

आइए जानते हैं कब मिलेगी इस गर्मी से राहत?

मौसम विभाग ने 11 जून से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई है। पक्षिमी विक्षोभ के चलते बारिश होने का भी अनुमान है। 11 जून, 12 जून और 13 जून को भी ऐसा ही मौसम रहेगा,जिसमें गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 35 तो वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा। आसमान साफ रहेगा,किसी भी तरह की कोई चेतावनी नहीं है।

पहली बार सामान्य से अधिक गया राजधानी का तापमान

कल देहरादून में सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे दिन भर गर्मी महसूस की गई। इसके साथ ही पारे में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस महीने में यह पहली बार है जब दून का तापमान सामान्य से ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि,न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है। ऐसे में दून और आसपास के इलाकों में फिलहाल सुबह-शाम गर्मी से राहत मिल रही है।

You may have missed

Share