उत्तराखंड में आज बीजेपी ने किया बडा़ फैसला, पार्टी ने वर्तमान में दूसरी शादी को लेकर विवाद में आए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से निकाला,,,,
देहरादून: भाजपा ने पार्टी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. कुछ दिन पहले भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को नोटिस जारी किया था जिसमें अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।
फिलहाल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल का कहना है कि गलत आचरण करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। ऐसे में पार्टी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

आपको बता दे कि दूसरी शादी के मामले को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ सुर्खियों में थे। जिसका पार्टी ने संज्ञान लिया और उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।


More Stories
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,
उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, इस बारिश से पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड,,,