उत्तराखंड में कैंची धाम व हाईकोर्ट की निगरानी के लिए पैरामिलिट्री फ़ोर्स की हुई तैनाती, आइए जानते हैं आखिर क्यों?
नैनीताल: उत्तराखण्ड के नैनीताल में सरकार ने सीजन की तैयारी को पूरा करते हुए सशस्त्र सीमा बल(एस.एस.बी.)को कैंचींधाम और नैनीताल/हाईकोर्ट की निगरानी के लिए तैनात किया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत, दो कंपनी एस.एस.बी.अब कैंचीधाम और नैनीताल शहर और हाईकोर्ट में तैनात की गई है।
ग्रीष्मकाल के दौरान नैनीताल और आसपास के पर्यटक और धार्मिक स्थलों में अत्यधिक भीड़भाड़ और आतंकवादी घंटनाओं की आशंकाओं के मद्देनजर पैरामिलिट्री फ़ोर्स लगाई गई है।
मई माह के प्रथम वीकेंड पर ये फोर्स अपनी वर्दी और शस्त्र के साथ शहर के मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाली जगहों, कैंचींधाम मंदिर, भवाली तिराहा और हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात हो गई।
इन क्षेत्रों में इनके अलावा ट्रैफिक पुलिस, सिविल पुलिस समेत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैं और साथ ही गोपनीय तंत्र को चौकन्ना रहने को कहा गया है।
एस.पी.ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पैरामिलिट्री फ़ोर्स को तैनात किया गया है। दो कंपनी एस.एस.बी.नैनीताल पहुँच गई है, जिसमें से एक को नैनीताल के मल्लीताल और एक प्लाटून भवाली और कैंचीधाम में तैनात की गई है। ये फोर्स, भीड़ और यातायात संभालने में पुलिस की सहायता कर रहे हैं।
एस.पी.ट्रैफिक ने यह भी बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक और डाइवर्जन प्लान को मीडिया के माद्यम से यात्रीयों और जनता तक पहुँचाया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड भालूगाड़ मॉडल, उत्तराखंड का वह सामुदायिक इको-टूरिज्म प्रयोग, जो प्रकृति संरक्षण को दे रहा है आर्थिक समृद्धि का आधार,,,,
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियो में हुआ फेरबदल, अब तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन,,,
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियो में हुआ फेरबदल, अब तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन,,,