उत्तराखंड में गर्मी ने किया बुरा हाल, अभी अगले तीन दिन भयानक तपिश बढ़ाएगी लोगों की परेशानी,,,,,

देहरादून: दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ने लगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 मई को एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम बदलने के आसार हैं।
मई के शुरुआती दो सप्ताह में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलने से गर्मी से बड़ी राहत मिली। सोमवार को मौसम खुला तो गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई तक प्रदेशभर में चटक धूप खिलने से तपिश परेशान कर सकती है।
सोमवार को सुबह से मैदानी इलाकों में धूप खिली तो तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ने लगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 मई को एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम बदलने के आसार हैं।
इस दिन प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, मैदानी इलाकों में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम के बदले पैटर्न की वजह से इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2024, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,