August 11, 2026

उत्तराखंड में पत्रकार हेम भट्ट पर हमला करने वाले दो अपराधी गिरफ़्तार, अभियुक्तों के विरुद्द हुई अग्रिम वैधानिक कार्यवाही,,,,

उत्तराखंड में पत्रकार हेम भट्ट पर हमला करने वाले दो अपराधी गिरफ़्तार, अभियुक्तों के विरुद्द हुई अग्रिम वैधानिक कार्यवाही,,,,

देहरादून: वादी हेम भट्ट स्व० जगदीश चन्द्र भट्ट, निवासी- शान्ति विहार, हरिद्धार बाईपास रोड, देहरादून ने स्कूटी सवार तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा दिनाँक 06/02/2026 को रेसकोर्स सडक पर मुडते समय उनकी स्कूटी रोककर उनके साथ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर मु०अ०सं०- 26/26, धारा 126(2),115 (2),352,351(3) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 07/02/2026 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो

1- मो० कैफ पुत्र समर अहमद निवासी गांधी रोड, थाना कोतवाली, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष तथा

2- मो० ताबिश पुत्र रियाज अहमद निवासी गांधी रोड, थाना कोतवाली, देहरादून, उम्र 20 वर्ष को पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर चौकी लाया गया।

पूछताछ मे दोनो अभियुक्तों द्वारा बताया गया की दिनांक 06/02/2026 की शाम को उनके द्वारा समीर निवासी मेहूवाला से इनामुला बिल्डिंग के पास से रेसकोर्स जाने के लिये स्कूटी मे लिफ्ट ली गयी थी तथा रास्ते मे हॉर्न देने पर भी वादी द्वारा उनके वाहन को साई़ड न देने पर रेसकोर्स जाने वाली सडक पर उनके द्वारा वादी के वाहन के आगे अपने वाहन को लगाकर उसे रुकवाया गया। इस बात को लेकर हुए विवाद में उनके बीच मारपीट हो गयी। घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त समीर निवासी मेंहुवाला की तलाश की जा रही है। हिरासत में लिए गए अभियुक्तों के विरुद्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

You may have missed

Share