उत्तराखंड में पीएम मोदी का दौरा को लेकर आयुक्त गढ़वाल ने लिया तैयारियों का जायजा,,,,,

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में मा0 प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडे एवं सूचना महानिदेशक श्री वंशीधर तिवारी ने बृहस्पतिवार, देर साम को एफआरआई में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर
व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्व तरीके से चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त एवं सूचना महानिदेशक ने मुख्य पंडाल, स्टेज डिजाइन एवं लेआउट को लेकर इंजीनियर्स के साथ विस्तार से चर्चा की।

साथ ही वीआईपी, वीवीआईपी और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आम जनता हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी आदि व्यवस्थाएं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, व्यवस्था अधिकारी रामपाल रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,