उत्तराखंड में फर्जी लेटर पैड पर देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नाम पर हुआ भ्रामक सूचना का नोटिस वायरल,,,,,
देहरादून: सोशल मीडिया के माध्यम से देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नाम से एक फर्जी लेटर पैड पर जारी नोटिस वायरल होने का मामला सामने आया है। इस पत्र में छात्रों को 9 नवम्बर 2025 को FRI देहरादून भ्रमण के लिए 50 अंकों का लाभ देने की बात कही गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संस्थान की ओर से इस तरह का कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया है और यह सूचना पूरी तरह से भ्रामक है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई गई है।

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून आ रहे हैं, उस समय कुछ असामाजिक तत्व इस प्रकार की फर्जी सूचनाएं फैलाकर राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
संस्थान ने आमजन एवं छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेशों पर विश्वास न करें तथा केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं को ही मान्यता दें।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,