उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की बेरुखी, छह जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दुसरी तरफ सूखी ठंड से लोग परेशान,,,,,

देहरादून: राजधानी समेत छह जिलों में आज घने कोहरे की चेतावनी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल 15 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की बेरुखी का सीधा असर तापमान पर पड़ने लगा है। प्रदेश भर में सूखी ठंड परेशान कर रही है। पर्वतीय इलाकों में शीतलहर व पाला तो मैदानी इलाकों में कोहरा खूब परेशान कर रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 10 जनवरी को भी प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 15 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शुक्रवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 22.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 4.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

More Stories
उत्तराखंड में नए सत्र से पहले शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, अब शिक्षकों को जल्द ख़त्म करना होगा सिलेबस,,,,
उत्तराखंड की राजधानी के कोठी कांड में बड़ा एक्शन, पूर्व SSP जन्मेजय खंडूड़ी और SHO थाना नरेंद्र गहलावत पर कार्रवाई की संस्तुति,,,,
उत्तराखंड गैस संकट के बीच बड़ी राहत की खबर प्रदेश के 15,000 घरों को मिली गैस के संकट से मिली राहत,,,,