उत्तराखंड हरिद्वार में पार्किंग मे पर्ची को लेकर हुए विवाद मे हरियाणा के पर्यटकों ने पार्किंग मैनेजर को रौंदा, उपचार के दौरान हुई मैनेजर की मौत,,,,

हरिद्वार: हरियाणा से आए पर्यटकों के दीनदयाल पार्किंग में पर्ची काटने को लेकर हुए विवाद में पार्किंग मैनेजर को कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल पार्किंग मैनेजर की उपचार के दौरान जौलीग्रांट अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान सहदेव कुमार पुत्र बलवीर सिंह, निवासी बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में हुई है। सहदेव कुमार पार्किंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत निवासी विशाल और सूरज अपनी कार से हरिद्वार आए पहुंचे थे। पार्किंग शुल्क को लेकर जब पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार ने पर्ची काटने की बात कही, तो इस पर पर्यटकों से कहासुनी हो गई। पर्ची काटने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा की कार चालक ने गाड़ी तेजी से आगे बढ़ाते हुए सहदेव कुमार को कुचल दिया।
पार्किंग कर्मी को कुचले जाने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मदद से गंभीर रूप से घायल सहदेव कुमार को तत्काल जौली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने कार सवार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,