उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद शीत लहर से बढ़ेगी ठिठुरन, मौसम विभाग ने प्रदेश में जारी किया आज येलो अलर्ट,,,,,

देहरादून- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद मंगलवार को शीत लहर ठिठुरन बढ़ाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेशभर के सभी क्षेत्रों में आज शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि, मौसम साफ रहेगा। दो दिन हुई बारिश-बर्फबारी के बाद भले ही 10 दिसंबर से मौसम प्रदेशभर में साफ हो जाएगा, लेकिन शीतलहर, कोहरा और पाला पहाड़ से लेकर मैदान तक खूब परेशान करेगा।
सोमवार के तापमान की बात करें तो बारिश और बर्फबारी से दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 21.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सीजन का सबसे कम तापमान है।
जबकि रात का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री के साथ सामान्य रहा। केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम छह डिग्री रहने के आसार हैं।

More Stories
उत्तराखंड के हरिद्वार में हैप्पी हत्याकांड का SSP ने किया खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य शूटर घायल, मुकीम काला गैंग से जुड़े हैं कातिलों के तार,,,
उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था का जिम्मा वापस, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान,,,,
मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ बड़ा एक्शन, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सहित 16,726 अवैध निर्माण होंगे सील, MDA सचिव बर्खास्त, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई,,,