उत्तराखंड में भाजपा की तीसरी जीत के लिए राजनाथ सिंह ने नौ मंत्र देते हुए अनुशासन के साथ एकजुट होकर कार्य करने का किया आह्वान,,,

हरिद्वार। उत्तराखंड में भाजपा की तीसरी चुनावी जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नौ प्रमुख मंत्र दिए हैं। हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में शनिवार को आयोजित भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की और विश्वास जताया कि राज्य में तीसरी बार भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों को मंजूरी देने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका संगठन है, जो केवल सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज निर्माण के लिए काम करता है। उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए युवा मोर्चा की टीमें बनाई जाएं, जो केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं। इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अहंकार से दूर रहने, भाषा व आचरण में मर्यादा बनाए रखने और अनुशासन के साथ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

More Stories
भारत-नेपाल रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी और नेपाली पीएम बालेंद्र शाह आज करेंगे छारछुम अंतरराष्ट्रीय मोटर पुल व बनबसा ड्राई पोर्ट का लोकार्पण,,,
फर्जी पत्रकारों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, माइक आईडी दिखाकर नहीं मिलेगा सरकारी दफ्तरों में प्रवेश, जिला सूचना अधिकारी ने जारी किए 8 कड़े दिशा-निर्देश,,,
उत्तराखंड पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को सोनिया गांधी की आत्मकथा भेंट कर जनता की उम्मीदों और सुझावों पर भी की विस्तृत चर्चा,,,