August 5, 2026

उत्तराखंड में भारी बारिश से मची आफत, ग्वालदम और कालसी-चकराता मार्ग पर मालवा आने से हाईवे बंद, 28 ग्रामीण सड़कें भारी बरसात के चलते ठप,,,

उत्तराखंड में भारी बारिश से मची आफत, ग्वालदम और कालसी-चकराता मार्ग पर मालवा आने से हाईवे बंद, 28 ग्रामीण सड़कें भारी बरसात के चलते ठप,,,

चमोली: चमोली के पर्वतीय इलाकों में सोमवार रात भर हुई मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार दोपहर तक राहत मिली, बारिश फिलहाल के लिए थम गई है। राहत की बात यह है कि प्रसिद्ध बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (बद्रीनाथ हाईवे) फिलहाल सुचारू रूप से चालू है और उस पर यात्रा निर्बाध रूप से जारी है।

हालांकि, अन्य कई मुख्य मार्गों और ग्रामीण इलाकों में बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। जैसे कि ग्वालदम हाईवे बंद है। नारायणबगड़ के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ जाने के कारण ग्वालदम हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया है।

इसके अलावा जिले भर में लगभग 28 संपर्क मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। इसके चलते ग्रामीण इलाकों का तहसील और जिला मुख्यालयों से संपर्क कट गया है और लोगों को आवाजाही व दैनिक सामान लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

🔴 विकासनगर में भी मची भारी तबाही
उधर, विकासनगर के जौनसार-बावर में भारी तबाही मची है। रात भर मुसलाधार बारिश से कई सड़कें मलबे में तब्दील हो गई हैं। साहिया-क्वानू मोटर मार्ग के किलोमीटर-तीन पर भारी मलबा आ गया। इस दौरान वहां से गुजर रही एक यूटिलिटी गाड़ी मलबे के बीचों-बीच फंस गई।

गाड़ी को बाहर निकालने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। यूटिलिटी वाहन के फंस जाने के कारण उसमें सवार एक गंभीर रूप से बीमार महिला वहीं फंस गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को पीठ पर लादकर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

🔴 जेसीबी से हटाया जा रहा है मार्ग से मलबा
विकास नगर के पास जजरेड में पहाड़ी से मलबा आने के कारण कालसी-चकराता मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं और यात्री फंसे हुए हैं। मार्ग खोलने के लिए मौके पर जेसीबी मशीनें लगाकर मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है।

🔴 देहरादून में सड़क पर हुआ गहरा गड्ढा
बारिश के चलते सहारनपुर रोड पर भंडारीबाग के पास सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। बारिश के कारण कई जगह से सड़कों की हालत खस्ताहाल हो गईं। सहारनपुर रोड पर ही दो जगह दो जगह सड़क धंस गई। इस बीच स्थानीय लोगो ने ही वाहन चालकों को सचेत करने के लिए स्टैंड लगाए हैं।

You may have missed

Share