September 21, 2026

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर, रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद और पर्यटकों की आवाजाही पर रोक,,,

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर, रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद और पर्यटकों की आवाजाही पर रोक,,,

देहरादून: मौसम विभाग के भारी बारिश और फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) के पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तराखंड में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

  • इन जिलों में हाई अलर्ट: देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
  • रुद्रप्रयाग में अवकाश: मौसम की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर रुद्रप्रयाग जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं।
  • पर्यटकों पर रोक: सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटकों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • प्रशासनिक निर्देश: संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने तथा भूस्खलन संभावित मार्गों पर जेसीबी व अन्य उपकरण तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share