उत्तराखंड में सीएम धामी ने जनसेवा में योगदान देने की अपील के साथ नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं,,,,,,
देहरादून: सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर शुभकामनाएं देने के साथ ही जनसेवा में योगदान देने की भी अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा है कि उत्तराखंड की जनता द्वारा उन्हें वर्ष 2022 में दूसरी बार मुख्य मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा गया था।
इस जनादेश की भावना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान शुरु किया गया। इसके बाद बीते चार साल में राज्य सरकार द्वारा लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवक के रूप में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है, यह अभियान आगे भी जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्र में कहा है कि अब युवा अपनी शानदार प्रतिभा और कठोर मेहनत के आधार पर राजकीय सेवा में चयनित हो रहे हैं। इस योग्यतम चयन में जहां एक ओर युवाओं की मेहनत और प्रतिभा का योगदान है, वहीं राज्य सरकार के कठोर नकल विरोधी कानून के साथ ही निष्पक्ष, ईमानदार और पारदर्शी चयन प्रक्रिया ने भी युवा प्रतिभा को उचित सम्मान मिलना सुनिश्चित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य के राजकीय सेवक के रूप में चयन होना सभी कार्मिकों के परिवार के साथ ही राज्य सरकार के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने चयनित कार्मिकों से निष्पक्ष एवं ईमानदार रहकर अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने की अपील करते हुए कहा है कि राजकीय सेवक के रूप में वो मानवीय मूल्यों के साथ आमजन की सेवा में हमेशा तत्पर रहें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से दूरभाष पर बात कर, उन्हें उत्साह पूर्वक जनसेवा में योगदान देने की भी अपील की है।
More Stories
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट कर चारधाम यात्रा का दिया आमंत्रण,,,,
क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे दिन मंगलवार दिनांक 19/05/2026
मेष राशि (Aries): आज आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें। आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए लाल रंग का प्रयोग करना शुभ रहेगा। वृषभ राशि (Taurus): आज का दिन आर्थिक रूप से स्थिर और सुखद रहने वाला है। परिवार के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें और खान-पान का पूरा ध्यान रखें। आज आपका शुभ रंग सफेद या क्रीम है। मिथुन राशि (Gemini): आपकी संवाद शैली (Communication) आज बेहद मजबूत रहेगी, जिसके बल पर नए दोस्त बन सकते हैं या कोई महत्वपूर्ण बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। विचारों में भटकाव से बचें और एक समय पर एक ही काम पर अपना ध्यान केंद्रित करें। आज आपके लिए हरा रंग भाग्यशाली रहेगा। कर्क राशि (Cancer): आज आप खुद को थोड़ा भावुक (Emotional) महसूस कर सकते हैं। कामकाज या व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं भविष्य में आपके लिए बड़ी लाभकारी सिद्ध होंगी। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। आज का शुभ रंग सिल्वर या सफेद है। सिंह राशि (Leo): आज आपको कोई बड़ी सफलता या शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग हैं, जिससे समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि अपने अहंकार (Ego) को रिश्तों के बीच न आने दें। आज के लिए सुनहरा (Gold) या पीला रंग सर्वोत्तम है। कन्या राशि (Virgo): आपके लंबे समय से रुके हुए काम आज गति पकड़ेंगे और नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी फायदा होने की उम्मीद है। मानसिक तनाव से बचने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए जरूर निकालें। आज का शुभ रंग हल्का हरा है। तुला राशि (Libra): आज का दिन जीवन में संतुलन (Balance) बनाने का संदेश लेकर आया है। भाग्य का पूरा साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे होंगे और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साझेदारी के कामों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें। आज आपके लिए गुलाबी या आसमानी रंग शुभ रहेगा। वृश्चिक राशि (Scorpio): आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है और कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ बदलाव आ सकते हैं, लेकिन आपकी मेहनत अंततः रंग लाएगी। वाहन चलाते समय और दूसरों से बातचीत करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज का शुभ रंग मैरून या गहरा लाल है। धनु राशि (Sagittarius): वैवाहिक जीवन और व्यावसायिक पार्टनरशिप के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। व्यापार में अच्छे मुनाफे के योग हैं और आप कोई नया प्रोजेक्ट भी शुरू कर सकते हैं। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। आज का शुभ रंग पीला है। मकर राशि (Capricorn): आज आप अपने विरोधियों और शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी या किसी पुराने विवादित मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। आज के लिए नीला या काला रंग अनुकूल है। कुंभ राशि (Aquarius): विद्यार्थियों और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा है, जिससे पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। पैसों के लेन-देन के मामलों में थोड़ी सावधानी जरूर रखें। आज का शुभ रंग जामुनी या गहरा नीला है। मीन राशि (Pisces): आज आपका पूरा ध्यान सुख-सुविधाओं और सुखद पारिवारिक माहौल पर केंद्रित रहेगा, जिससे कोई नई गाड़ी या घरेलू सामान खरीदने की योजना बन सकती है। मां का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। भावुकता में आकर कोई भी व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। आज का शुभ रंग केसरिया या पीला है।