उत्तराखंड मेला अस्पताल में दो सप्ताह बाद फिर से शुरू हुई सस्ती एमआरआई सेवा, अब ₹5,500 वाला टेस्ट होगा मात्र ₹1,870 में,,,,

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मेला अस्पताल से जुड़ी एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहाँ तकनीकी खराबी के कारण पिछले दो हफ्तों से बंद पड़ी एमआरआई सेवा को ठीक करवाकर पुनः शुरू कर दिया गया है। इससे मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर काटने से बड़ी राहत मिली है। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशिकांत ने बताया कि मशीन की तकनीकी खराबी दूर कर ली गई है और अब मरीज अस्पताल में आकर सरकारी दरों पर एमआरआई करवा सकते हैं।

निजी अस्पतालों में जहाँ ब्रेन एमआरआई लगभग ₹5,500, स्पाइन व जोड़ों की जांच लगभग ₹6,000, और घुटने की एमआरआई ₹6,000 के आसपास होती है, वहीं मेला अस्पताल में यह जांचें मात्र ₹1,870, ₹2,380 और ₹2,040 जैसी बेहद किफायती सरकारी दरों पर उपलब्ध हो जाती हैं।

More Stories
उत्तराखंड के हरिद्वार में बनेगा देश का पहला भव्य ‘विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल एवं म्यूजियम’, 44.5 एकड़ भूमि पर चल रही है कवायद,,,
उत्तराखंड, धारचूला आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा के लिए कल से ऑनलाइन इनर लाइन परमिट होंगे जारी, बेली ब्रिज बनने से आवाजाही शुरू,,,,
उत्तराखंड नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में फर्जीवाड़े पर सीएम धामी का कड़ा प्रहार, 8 अभ्यर्थियों के प्रवेश निरस्त, व्यापक जांच के आदेश,,,