उत्तराखंड मौसम अलर्ट प्रदेश में अभी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी,,,,,

देहरादून: उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकतर हिस्सों में आज (मंगलवार) भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि देहरादून, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून के लिए बारिश व तेज हवाओं का येलो और पौड़ी व रुद्रप्रयाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात व आठ जून को उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व कर राज्य के विकास और राष्ट्रभक्ति पर दिया जोर,,,
उत्तराखंड में SIR फॉर्म की सूचना के अंग्रेजी में आ रहे SMS से ग्रामीण वोटर भ्रमित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जानकारी हिंदी में भेजने की गुहार,,,,
उत्तराखंड ऋषभ पंत के रुड़की स्थित घर और स्कूल को लेकर चर्चाएं तेज, तहसील प्रशासन ने दी सफाई,,,,