October 13, 2026

उत्तराखंड रुद्रपुर के नामी चिकित्सक और कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 12 गाड़ियों के काफिले के साथ सुबह 6 बजे पहुंची टीम देर शाम तक खंगाले गए दस्तावेज,,,

उत्तराखंड रुद्रपुर के नामी चिकित्सक और कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 12 गाड़ियों के काफिले के साथ सुबह 6 बजे पहुंची टीम देर शाम तक खंगाले गए दस्तावेज,,,

​

रुद्रपुर। आयकर विभाग की टीमों ने सोमवार तड़के शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति रोहतास बत्रा और मेडिसिटी अस्पताल के एमडी व नामी चिकित्सक डॉ. दीपक छाबड़ा के ठिकानों पर अचानक छापेमारी की। सुबह करीब 6 बजे 12 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीम ने विभिन्न परिसरों में एक साथ कार्रवाई शुरू की और दिनभर वित्तीय व अन्य संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।

​🔴 अस्पताल, जिम और बिलासपुर तक चला जांच का दायरा

​सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम सबसे पहले सिविल लाइंस स्थित एक अस्पताल में पहुंची, जहां संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसके उपरांत टीम विशाल मेगा मार्ट स्थित जिम परिसर में पहुंची और वहां उपस्थित कुछ व्यक्तियों से पूछताछ की।

​कार्रवाई का दायरा केवल रुद्रपुर तक ही सीमित नहीं रहा; जांच के बाद टीम का काफिला रामपुर जिले के बिलासपुर भी पहुंचा, जहां रुद्रपुर में कारोबार करने वाले और बत्रा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के आवास पर भी सघन जांच अभियान चलाया गया।

​🔴 बाहर तैनात रही पुलिस, देर शाम तक जारी रही कार्रवाई

​दस्तावेजों की जांच और तलाशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। आवासों और संबंधित परिसरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा तथा किसी भी व्यक्ति को अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू होकर देर शाम तक निरंतर चलती रही।

​🔴 अधिकारियों ने साधी चुप्पी

​छापेमारी के संबंध में सीओ सिटी विभव सैनी ने स्पष्ट किया कि पुलिस के पास आयकर विभाग की टीम के आगमन की अग्रिम सूचना उपलब्ध थी। हालांकि, विभागीय कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई भी विवरण या बयान साझा नहीं किया गया है। समाचार लिखे जाने तक जांच प्रक्रिया जारी थी।

You may have missed

Share