
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के प्रयासों ने त्रियुगीनारायण को उत्तराखंड का प्रमुख डेस्टिनेशन वेडिंग पॉइंट बना दिया है। भगवान शिव और माता पार्वती के पौराणिक विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध यह धाम अब देश-दुनिया के नवविवाहित जोड़ों के लिए सबसे आकर्षक डेस्टिनेशन बन चुका है। यहाँ बढ़ती वेडिंग बुकिंग ने न सिर्फ पर्यटन को नई ऊंचाई दी है, बल्कि स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त किया है। होटल, होमस्टे, परिवहन, फूल-व्यवसाय, बैंड-बाजा, फोटोग्राफी और पुरोहित समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
त्रियुगीनारायण को वेडिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी अभियान को और गति देने के लिए खंड विकास अधिकारी थराली नितिन धानिया ने भी अपनी शादी का आयोजन यहीं कर एक प्रेरक उदाहरण पेश किया। प्रशासनिक स्तर की यह पहल क्षेत्र में नई पहचान और विश्वास पैदा कर रही है।
त्रियुगीनारायण पुरोहित समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद पंचपुरी के अनुसार 2022 से यहां औपचारिक विवाह पंजीकरण शुरू किया गया था। इसके बाद से डेस्टिनेशन वेडिंग की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2022 से 2025 के बीच कुल 750 विवाह संपन्न हुए।
वर्ष : विवाह की संख्या 
2022 : 50 विवाह
2023 : 200 विवाह
2024 : 200 विवाह
2025 : अब तक 300 विवाह
लगातार बढ़ती मांग और प्रशासनिक सहयोग ने त्रियुगीनारायण को राज्य का तेज़ी से उभरता वेडिंग डेस्टिनेशन बना दिया है। आने वाले समय में यहाँ बेहतर सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और पर्यटन व्यवस्था के विस्तार से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को और गति मिलने की उम्मीद है।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,