उत्तराखंड साफ मौसम में पहाड़ी से अचानक लगातार बरसे बोल्डर, मौत के मुंह से निकले रशिक ने बताया कैसे हुआ यह हादसा,,,,,

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को अचानक भूस्खलन होने गया। बोल्डर और मलबे में दबने से किशोरी और एक पुरुष की मौत हो गई।
यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप साफ मौसम में अचानक भूस्खलन से यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वहां पर अचानक मलबे के साथ चार से पांच बड़े बोल्डर पहाड़ी से गिरे। उसमें तीन से चार लोग दब गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी का रिसाव इसका कारण हो सकता है।
बता दें कि बोल्डर और मलबे से किशोरी और एक पुरुष का शव निकाला जा चुका है। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम दबे लोगों की तलाश में जुटी है।
नौकैंची के समीप हुए भूस्खलन की घटना में घायल मुंबई निवासी रशिक ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने शुरू हो गए।
जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक वह और उनका एक साथी बोल्डर और मलबे के साथ खाई में जा गिरे। एक किशोरी भी बोल्डर की चपेट में आने से यमुना नदी के किनारे जा गिरी। कुछ देर बाद होश आया तो मलबे और बोल्डर के नीचे से हाथ बाहर निकालकर मदद मांगी।
उसके बाद लोगों ने उन्हें निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने बताया कि वह थोड़ी देर पूर्व ही उस स्थान से यमुनोत्री धाम के लिए जा रहे थे।
करीब एक किमी आगे पहुंचते ही सूचना मिली कि नौकैंची के समीप भूस्खलन हो गया है और वहां पर कुछ लोग दब गए हैं। उसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। वहां पर पहली बार भूस्खलन हुआ है। पानी की टंकी से रिसाव होने के कारण भी यह घटना हो सकती है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,