उत्तराखंड सीएम धामी ने देर रात दून अस्पताल पहुंचकर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की माता के स्वास्थ्य की ली जानकारी,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं व उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. धन सिंह रावत एवं परिजनों से मुलाकात कर माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखंड गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं को रेलवे ने दी बड़ी सौगात, हरिद्वार के लिए चलेगी मेला स्पेशल ट्रेनें, शेड्यूल और रूट जारी,,,,
बढ़ती गर्मी और हीट वेव के चलते पहाड़ों की ओर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, उत्तराखंड और हिमाचल में जाम प्रशासन के लिए बढ़ी चुनौती,,,,,
उत्तराखंड में बढ़ती महंगाई और कम वेतन की मार से देहरादून में छिड़ा श्रमिक आंदोलन, 11000 में कैसे करें परिवार का भरण – पोषण,,,,