उत्तराखंड हरबर्टपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हंगामा, नगर पालिका अध्यक्ष के पति और NH के अधिशासी अभियंता के बीच हुई तीखी नोकझोंक,,,,,

देहरादून: हरबर्टपुर में अतिक्रमण हटाने का वीडियो वायरल, नगर पालिका अध्यक्ष के पति और NH अधिकारी में हुई तीखी नोकझोंक
हरबर्टपुर में नगर पालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी के पति और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई।
वायरल वीडियो में दोनों अधिकारियों के बीच गर्मागर बहस और तनातनी साफ दिख रही है। स्थानीय लोग वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और यह वीडियो लोगों तक तेजी से पहुंच रहा है।
नगर पालिका ने कहा है कि अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहेगा और सभी पक्षों से अपील की है कि विवाद को शांति से हल किया जाए।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,